सिंधी समाज की महिलाओं ने बनाई नई संस्था “सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन” का हुआ गठन

सिंधी समाज की महिलाओं ने बनाई नई संस्था, “सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन” का हुआ गठन

शम्भू दयाल व्यास, ब्यावर

ब्यावर5 मई ।श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी रजि. जिला ब्यावर के सानिध्य में सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा एक नई संस्था “सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन” का गठन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज रोड स्थित तिरुपति दोसा कॉर्नर में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 70 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान साईं श्री झूलेलाल जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुई। इसके पश्चात सभी उपस्थित महिलाओं का तिलक लगाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से संस्था की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर कीर्ति मंगलानी, सचिव पद पर पूनम मोतियानी, कोषाध्यक्ष पद पर जागृति गिद्वानी एवं उपाध्यक्ष पद पर कोमल मोतियानी को नियुक्त किया गया। साथ ही कार्यकारिणी समिति में हर्षिता रामचंदानी, शोभा जैसवानी, कनिका कीर्तानी, माला कांजानी, कशिश विधानी, रिया मंगलानी, पूनम रामरखयानी, अनु साधवानी एवं साक्षी भाटिया को शामिल किया गया।

अध्यक्ष कीर्ति मंगलानी एवं प्रेम मंगलानी ने बताया कि यह संगठन सिंधी समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कारों को बढ़ावा देने तथा समाज को सशक्त एवं संगठित करने की दिशा में कार्य करेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात महिलाओं ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और चाय-नाश्ते के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *