चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर *जिला निष्पादक समिति की बैठक आज*
जैसलमेर, 04 मई। समग्र शिक्षा जैसलमेर के तहत चलने वाली विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विद्यालयों को विकसित करने के संबंध में जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार 5 मई को अपरान्ह 3.30 बजे जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में रखी गई है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लालचंद नहलिया ने यह जानकारी दी। उन्होंनें समिति सदस्यों को बैठक में अपडेट सूचना के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया।
जैसलमेर
