राजस्थान में गर्मी के चलते ट्रेन के ब्रेक में आग

एमपी में कूलर के साथ निकाली बारात; यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश, बिहार में भी यही हाल

देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के बीच है। मध्य प्रदेश के देवास में गर्मी से बचने के लिए 20 कूलर के साथ बारात निकाली गई।

राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एक जनरल कोच के निचले हिस्से में आग लग गई। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, गर्मी के कारण ब्रेक पैडल वाले हिस्से में आग लगी थी।

मंगलवार को यूपी का बांदा 45.6°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.3°C से ज्यादा तापमान रहा। यहां लू सेंटर बनाए जा रहे हैं, जहां ठंडा पानी और ग्लूकोज का इंतजाम होगा।

यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश हुई। प्रयागराज और आगरा समेत 6 जिलों में बुधवार को ओले गिरे। इससे पहले मंगलवार को प्रयागराज में गर्मी और लू को देखते हुए जगह-जगह वाटर ATM लगाए गए।MD के मुताबिक आज 17 राज्यों में भी आंधी-बारिश हो सकती है। यूपी, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 60kmph की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

  • ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम; छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका।
  • मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में बिजली और आंधी की संभावना।
  • बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ गरज-चमक संभव।

1 मई:

  • आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना।
  • बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में बिजली और आंधी की संभावना।
  • अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के आसार।

    MD के मुताबिक, आज 10 राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, तिरिपुर, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम शामिल हैं। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले गिर सकते है।

    • दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह मौसम बदल गया। मंगलवार देर रात से ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की भी होगी।
    • मिजोरम के ऐजोल, सेरछिप और लुंगलेई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के जारी रहने के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी सभी स्कूल बंद रहे। स्कूल शिक्षा निदेशक एंजेला ज़ोथनपुई ने बताया कि दक्षिणी जिलों हनहथियाल और लॉंग्टलाई के स्कूल, जो मंगलवार को खुले रहे थे, उन्होंने भी बुधवार को बंद रहने का आदेश दिया है।
    • राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। जयपुर, दौसा, अलवर में सुबह हल्की बरसात हुई।
    • उत्तर प्रदेश के नोएडा,संभल और मथुरा में बुधवार सुबह आंधी चली और बारिश हुई।
    • बिहार मौसम विभाग का कहना है कि पटना समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।
    • हरियाणा के फरीदाबाद, नारनौल और पलवल में बुधवार सुबह बारिश हुई। सोनीपत, पानीपत, जींद, हिसार के आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश होने के आसार हैं।राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट हुई है। कई शहरों का तापमान 5°C तक गिर गया। जयपुर, दौसा और अलवर में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई। आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। कोटा में मंगलवार को गर्मी की वजह से एक स्कूटी में आग लग गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *