बांकेबिहारी मंदिर में मोहिनी एकादशी एवं सीता जन्मोत्सव समारोह आयोजित

बांकेबिहारी मन्दिर

पलना में झूले श्रीजनक दुलारी,आंनद आज भयो भारी….

मोहिनी एकादशी पर ध्वजारोहण,सीता जन्मोत्सव एवं सोहर के भजनों की प्रस्तुति

शम्भू दयाल व्यास , ब्यावर

ब्यावर 27 अप्रैल ।गेट बाहर स्थित बांकेबिहारी वैशाख शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी के अवसर ध्वजारोहण एवं भजन उत्सव का आयोजन किया गया। मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक ड़ाणी ने बताया कि एकादशी के अवसर पर प्रातः लीलाधर-सुलेखा झा के मनोरथ से मन्दिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण उत्सव में मोनिका-गौतम झा,स्वाति-आदित्य झा,पूर्वांश झा,सुनीता यादव,रिंकू ईनाणी, कुसुम ड़ाणी,शशिबाला सोलंकी सहित भारी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रदालु उपस्थित थे। दोपहर 4 बजे से मीना, ओमप्रकाश गोयल परिवार के सौजन्य से आयोजित भजनोत्सव में हरीनाम संकीर्तन प्रमुख विजय तंवर,सुरेश शर्मा, डा दुर्गेश माली सन्तोष सोनी एवं वीणा सोनी,सुनीता चौहान,अजमेर सहित नवोदित भजन गायकों द्वारा ठाकुरजी के समक्ष सीता जन्मोत्सव के बधाई गान एवं राधा कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी गई इस अवसर पर विजय तंवर ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी,सुरेश शर्मा ने सियारामजी का डंका लंका में बजवा दिया…मुरली बजा के मोहना… सुनीता चौहान ने छलिया का भेष बनाया,श्याम चूड़ी बेचने आया…भर दे श्याम झोली भर दे….दुर्गेश माली ने मुझे ला दो भजन वाली वही माला..कृष्ण गोपाल दाधिच ने मेरे सर पर रख दो बाबा अपने दोनों हाथ…..सन्तोष सोनी ने मेरे बांकेबिहारी अनमोल रसिया..विनीता शर्मा,वर्षा शर्मा ने ..कैसे ना इतराउ मुझे बरसाना मिला है…जया,एकता एवं सुगना तंवर ने श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में…आदि भजनों की प्रस्तुति दी।ठाकुरजी के गर्भगृह में पंडित जितेंद्र दाधीच द्वारा मनोरम श्रृंगार किया गया। भजनोत्सव में ओमप्रकाश अग्रवाल,मीना अग्रवाल,जितेंद्र,श्यामसुंदर सहित भक्तजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *