जैसलमेर

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर *जैसलमेर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार जारी, जिले में सोमवार को 107 बालिकाओं को लगवाई एचपीवी वैक्सीन, सीएचसी पूनमनगर में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीवी टीकाकरण का विशेष सत्र आयोजित, बालिकाओं ने उत्साह के साथ लगवाई एचपीवी वैक्सीन*

जैसलमेर, 27 अप्रेल / जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार जारी है, जिले में सोमवार को भणियाणा, फतेहगढ़, पोकरण ,जैसलमेर शहर, सम आदि क्षेत्रों में आयोजित टीकाकरण सत्रों में कुल 107 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूनम नगर में सोमवार को एचपीवी टीकाकरण का विशेष सत्र का आयोजन किया गया , डॉ पालीवाल ने उपस्थित बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूनम नगर डॉ मिहिका राठौर ने बताया कि सीएचसी पूनम नगर में आयोजित एचपीवी विशेष टीकाकरण सत्र में 30 किशोरी बालिकाओं द्वारा उत्साह के साथ एचपीवी वैक्सीन लगवाई गई, उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत निःशुल्क टीकाकरण सत्रों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उपस्थित बालिकाओं को बताया गया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए प्रभावी एवं सुरक्षित है। डॉ पालीवाल ने जिले की समस्त 14 से 15 आयु वर्ग की बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित अभियान अंतर्गतजागरूक रह कर अपनी बालिकाओं का समय पर एचपीवी टीकाकरण करवाएं।
टीकाकरण के लिए बालिका का आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा। टीकाकरण से पूर्व लाभार्थी का पंजीकरण यू विन पोर्टल पर किया जाएगा तथा ओटीपी सत्यापन के उपरांत ही टीका लगाया जाएगा।
डॉ पालीवाल ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीएचसी पूनम नगर में आयोजित विशेष टीकाकरण सत्र के अवसर पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सम डॉ खीवराज, डॉ प्रेम कंवर, डीपीसी उमेश आचार्य,नर्सिंग अधिकारी मोहन पटेल, सरोज, आकांक्षा, ललिता, तरुण, फार्मासिस्ट उग्रसेन, लैब टेक्नीशियन संजयगर्ग, डीईओ जालम सिंह, पीईओ शैतान सिंह तथा पूनम नगर सेक्टर की एएनएम उपस्थित थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *