Jaisalmer

चंद्रप्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
*चिकित्सा संस्थानों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का हुआ आयोजन , चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं को मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओ से किया गया लाभान्वित* जैसलमेर, 27 अप्रैल 2026 / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि जिला अस्पतालो सहित सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का सफल आयोजन किया गया , डॉ पालीवाल ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं को मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया गया, चिकित्सा अधिकारियो व विभागीय कार्मिकों द्वारा गर्भवती महिलाओ को प्रसव पूर्व जांच , परामर्श एवं उपचार संबंधी सुविधाए उपलब्ध कराई गई तथा गर्भवती महिलाओं को मां वाउचर योजना अंतर्गत निशुल्क सोनोग्राफी कराने के लिए वाउचर जारी कर लाभान्वित भी किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *