जिला प्रभारी प्रतिष्ठा यादव का ब्यावर आगमन, कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

प्रभारी प्रतिष्ठा यादव का ब्यावर आगमन, कांग्रेसजनों ने किया स्वागत
शम्भू दयाल व्यास, ब्यावर
ब्यावर, 24 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं ब्यावर जिला कांग्रेस प्रभारी प्रतिष्ठा यादव के प्रथम बार ब्यावर आगमन पर राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष राम यादव के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मुलाकात की।

इस दौरान प्रभारी प्रतिष्ठा यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही संगठनात्मक एकता पर जोर देते हुए आगामी गतिविधियों को लेकर भी मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी, खनन विकास प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीषपाल पदावत, मनोज चौहान, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष राम यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इशिका जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भारत बाघमार, प्रदेश सचिव शैलेश शर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कैलाश गहलोत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजमद काठात, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सुलक्षणा शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक रांका, प्रवीण जैन, मंडल अध्यक्ष शेखर शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ प्रभारी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *