सेना के जवान की पार्थिव देह देख पत्नी बेहोश

सेना के जवान की पार्थिव देह देख पत्नी बेहोश:बेटी बोलीं-पापा मुझे भरोसा नहीं था आप ऐसे आओगे, दो दिन पहले ड्यूटी पर गए थे

टी बोलीं-पापा मुझे भरोसा नहीं था आप ऐसे आओगे, दो दिन पहले ड्यूटी पर गए थे

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सेना के जवान का हरियाणा में ड्यूटी के दौरान सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे एक महीने की छुट्टी के बाद शनिवार को ही ड्यूटी पर हिसार गए थे। सेना में नायक गोवर्धन गुर्जर (38) हरसौरा थाना क्षेत्र के दामोदर का बास के रहने वाले थे।

पार्थिव देह घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पति का शव देख पत्नी कला देवी बेहोश हो गईं। बेटी मोना ने कहा- पापा मुझे नहीं पता था आप ऐसे आओगे। मां अणची देवी का दौरान रो-रोकर बुरा हाल था। मां बार-बार कह रही थीं कि मेरे लाल हमें छोड़कर कहां चला गया।

मंगलवार दोपहर 3.30 बजे उनकी पार्थिव देह हमीरपुर पहुंची, यहां से उनके सम्मान में 6 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। श्मशान घाट पर बच्चों और पत्नी कला देवी को तिरंगा सौंपा गया। बड़े बेटे अंकित ने जवान को मुखाग्नि दी। सैन्य सम्मान से शाम 5:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रील्स पर कमेंट करने पर युवक को मारी थी गोली

3 भाइयों में सबसे छोटे थे

नायक गोवर्धन गुर्जर भारतीय सेना की 2 गार्ड्स बटालियन हिसार में तैनात थे। वे 2008 में सेना में भर्ती हुए थे। गोवर्धन गुर्जर अपने पीछे पत्नी कला देवी, 13 वर्षीय बेटी और दो बेटे (11 और 8 वर्ष) छोड़ गए हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कोटपूतली में रहते थे। जवान गोवर्धन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, उनके बड़े भाई गांव में खेती करते हैं।

सेना के जवान की पार्थिव देह देख पत्नी बेहोश:बेटी बोलीं-पापा मुझे भरोसा नहीं था आप ऐसे आओगे, दो दिन पहले ड्यूटी पर गए थे
सेना के जवान की पार्थिव देह देख पत्नी बेहोश:बेटी बोलीं-पापा मुझे भरोसा नहीं था आप ऐसे आओगे, दो दिन पहले ड्यूटी पर गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *