रील्स पर कमेंट करने पर युवक को मारी थी गोली

रील्स पर कमेंट करने पर युवक को मारी थी गोली:मर्डर के बाद पहाड़ियों में छुप गए थे आरोपी, गिरफ्तार किया तो बोला-अब बदमाशी नहीं करूंगा

मर्डर के बाद पहाड़ियों में छुप गए थे आरोपी, गिरफ्तार किया तो बोला-अब बदमाशी नहीं करूंगा

झुनूं में रंजिश और इंस्टाग्राम रील्स पर आपत्तिजनक कमेंट करने के कारण युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपी पहाड़ियों में छुप गए थे। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.के. मीणा ने बाबा रामदेव उपशाखा में कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*

दरअसल, 3 अप्रैल को सिंघाना थाना के ईशकपुरा गांव में मुकेश कुमार (23) उर्फ टिंकू निवासी डूमोली कलां का मर्डर कर दिया गया था।

मामले में ईशकपुरा निवासी विजय उर्फ मिंटू (26), भोदन निवासी सोमवीर (22) और नानूवाली बावड़ी निवासी अजीत भरगड (23) को पकड़ा है।

जिला स्पेशल टीम (DST) और सिंघाना थाना पुलिस आज जब मुख्य आरोपी विजय को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंची तो वह रोते हुए बोला- अब मैं बदमाशी नहीं करूंगा।

एक साल पहले हुई थी मारपीट

एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया- मुकेश और विजय के बीच करीब एक साल पहले किसी शादी समारोह में मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की रील्स पर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई आपत्तिजनक कमेंट्स किए। इससे रंजिश और बढ़ गई। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने मुकेश की सोची समझी साजिश के तहत हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *