चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर
*वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पर इन्दिरा गांधी*
*नहर के जल का पूजन एवं एक विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन*
वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अन्तर्गत गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में आज सोमवार को इन्दिरा गांधी नहर परियोजना जल संसाधन विभाग जैसलमेर द्वारा इन्दिरा गांधी मुख्य नहर की बुर्जी 1458 हैड पर हर्षोल्लासमय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अभिनव कार्यक्रम की अध्यक्षता जैसलमेर विधायक छोटूसिह भाटी द्वारा की गई। सर्वप्रथम इन्दिरा गांधी नहर के जल का पूजन किया गया । इसके बाद जल संरक्षण पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आर.के़.मीना अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता द्वारा वंदे गंगा पखवाडा के सभी कार्यक्रम के बारे मे बताया गया। इन्होने बताया कि 25 मई से 5 जून तक जल संसाधन विभाग द्वारा जल संरक्षण संरचनाओं व खालों की सफाई कार्यक्रम जन सहयोग के माध्यम से किया जायेगा। इसके बाद अधीक्षण अभियन्ता मधुसूदन राजोत द्वारा गंगा दशहरा व इन्दिरा गांधी नहर की महता विस्तार से बताई गई । तत्पश्चात विधायक द्वारा बताया गया कि जैसलमेर जिले मे जल संरक्षण की अति आवश्यकता है।
जल संरक्षण अभियान के तहत इनके प्रयास से जैसलमेर जिले में नाचना के पास इन्दिरा गांधी मुख्य नहर की बुर्जी 1365 पर झील का निर्माण कराया गया। इसी वितीय वर्ष 2026-27 बजट घोषणा में सागर मल गोपा शाखा की बुर्जी 47 पर भी इसी तरह झील का निर्माण करने का कार्य स्वीकृत हुआ है। जिसका कार्य प्रक्रियाधीन है। इसके बाद माननीय विधायक द्वारा जल संरक्षण कि शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात वृक्षारोपण व मण्डाऊ वितरिका के 1 MND खाले की सफाई भी जन सहयोग से प्रारंभ की गई। इस कार्यक्रम में अधीक्षण अभियन्ता रामवतार मीना, अधिशाषी अभियन्ता मनीष बाकोलिया, अधिशाषी अभियन्ता भाग्यशाली मीना, सहायक अभियन्तागण, कनिष्ठ अभियन्त गण, कर्मचारी गण,WUAअध्यक्ष शाहबान खान एवं कृषक गण उपस्थित थे।
–
