राजस्थान में 591 पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे:

सरकार देगी जमीन, EV से लंबी यात्रा होगी आसान; जानें- सबसे ज्यादा कहां होंगे

राजस्थान के बड़े शहरों और हाईवे पर 591 पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। केंद्र सरकार ने राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम को प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के पब्लिक चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए 81.12 करोड़ रुपए का फंड देने की मंजूरी दी है। इस फंड से प्रदेश भर में 262 स्थानों पर कुल 591 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।

दरअसल, अक्षय ऊर्जा निगम ने प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत प्रदेश में नए ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।

सबसे ज्यादा 112 ईवी चार्जिंग स्टेशन जयपुर में लगेंगे। अजमेर में 49, उदयपुर में 39 और कोटा में 28 पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर 34 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। हाईवे पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन लगने से ईवी से लंबी दूरी तक जाने वालों को सुविधा मिलेगी।

Road to 2030: India pushes the pedal on building a sustainable EV future -  Power Line Magazine

ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए सरकार देगी जमीन

ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए सरकार जमीन देगी। ज्यादातर जगहों पर सरकारी विभागों की जमीन पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम पूरा करवाएगा।

इलेक्ट्रिक व्हीकल से कर सकेंगे लंबी यात्रा

हाईवे और बड़े शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगने से लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल से लंबी यात्रा कर सकेंगे। चार्जिंग स्टेशन नहीं मिलने से अभी EV से लंबी यात्रा करने में दिक्कत होती है।

यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद हाईवे से लेकर शहरों में कहीं भी गाड़ी को चार्ज करने की सुविधा मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *