BARAN// मोठपुर में भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन

सेवा पखवाड़ा के तहत भव्य बैठक का आयोजन

BARAN// सेवा पखवाड़ा और आरएसएस शताब्दी वर्ष पर कार्यकर्ताओं का सम्मान

 सेवा पखवाड़ा के तहत भव्य बैठक का आयोजन
सेवा पखवाड़ा के तहत भव्य बैठक का आयोजन

बारां जिले के कवाई उपखंड के मोठपुर कस्बे में भाजपा मंडल की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत भव्य बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाड़ा ने की। बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम के दौरान सेवा पखवाड़ा एवं आरएसएस शताब्दी वर्ष सेवा अभियानों में सक्रिय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। साथ ही कस्बे में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

मंडल अध्यक्ष हाड़ा ने कहा कि सेवा और संगठन ही भाजपा की असली पहचान हैं और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम सिरोहिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, नीरज चौरसिया, सत्यनारायण मित्तल, गिर्राज नागर, सरपंच मोठपुर जेपी मित्तल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

BARAN// जिले में महात्मा गांधी जी की 156 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि व स्वच्छता अभियान का आयोजन

BARAN// अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन कल्याण दिवस पर बाबा रामदेव वृद्ध आश्रम में भव्य समारोह

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *