BARAN// जिले में महात्मा गांधी जी की 156 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि व स्वच्छता अभियान का आयोजन

महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती मनाई गई

BARAN// जिले में महात्मा गांधी जी की 156 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि व स्वच्छता अभियान का आयोजन

महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती मनाई गई
महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती मनाई गई

बारां जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती जिलेभर में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत, उपखंड स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

BARAN// जिला मुख्यालय बारां में मुख्य कार्यक्रम मिनी सचिवालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे गांधीजी के प्रिय भजन और रामधुन की मधुर प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जो 45 मिनट तक उपस्थित लोगों को गांधीजी के जीवन दर्शन और सत्य-अहिंसा के मूल्यों की याद दिलाते रहे।

BARAN// जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं जिला परिषद के सीईओ राजवीर सिंह चौधरी ने गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पमाला अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक निदेशक दुर्गा शंकर मीणा, एडीएम विश्वजीत सिंह, तहसीलदार दशरथ मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने और स्वच्छता, सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

BARAN// अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन कल्याण दिवस पर बाबा रामदेव वृद्ध आश्रम में भव्य समारोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *