BARAN // गुरु पूर्णिमा पर M.B. कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया गुरु महिमा और पर्यावरण जागरूकता का उत्सव

कवाई कस्बे में स्थित M.B. कॉन्वेंट स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के संचालक वीरेंद्र कुमार भार्गव ने गुरुओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए। उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए गुरु की महत्ता को विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम के तहत, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत स्कूल प्रांगण में पौधा रोपण किया गया। इस नेक कार्य में छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने रोपे गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस सार्थक कार्यक्रम में विद्यालय के कई शिक्षक उपस्थित रहे। जिनमें भुवनेश जैन, सुरेश मित्तल, हेमराज बेरवा, नीतेश लोधी, अनिता भार्गव, टीना भार्गव, ज्योति वर्मा, नंदिनी साहू, उमा सुमन, निशा कुशवाह और शैलजा शर्मा शामिल थे। यह आयोजन शिक्षा, नैतिकता और पर्यावरण जागरूकता का एक सुंदर संगम था।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
BANSWARA // बांसवाड़ा में महिला ने बच्चे सहित अनास नदी में लगाई छलांग, मासूम का अब तक नहीं चला पता