BANSWARA // बांसवाड़ा में महिला ने बच्चे सहित अनास नदी में लगाई छलांग, मासूम का अब तक नहीं चला पता

BANSWARA

BANSWARA // पति से नाराज होकर महिला ने बच्चे संग नदी में लगाई डुबकी, 24 घंटे बाद भी मासूम लापता

BANSWARA
BANSWARA

खबर बांसवाड़ा से है जहाँ गुरुवार सुबह 9 बजे एक महिला ने अपने बच्चे सहित अनास नदी के पुल मे कूद गई थी। हालांकि स्थानीय लोगों ने महिला को बचा लिया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया है।

BANSWARA
BANSWARA

अरथूना थानाधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि एक महिला के अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर अनास नदी में कूदने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को स्थानीय लोगों ने कूदते देखा तो उसे बचा लिया, लेकिन बच्चा नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार 5-6 दिन पहले महिला की किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई, जिस पर पति ने उसके दो थप्पड़ मार दिए। वह पति से नाराज होकर अपने पीहर सैनाला आ गई। और गुरुवार सुबह सैनाला घाटी से अहमदाबाद जाने वाली बस में बैठकर अनास नदी के पुल पर उतर गई इसके बाद पुल के बीचों बीच आकर बच्चे समेत नदी में कूद गई, वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने कूदते देखा तो उसे बचा लिया लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

JAIPUR // एसआई भर्ती पेपर लीक केस में कटारा के सहयोगी की बेटी, भतीजा व भतीजी गिरफ्तार, अब तक 116 आरोपी दबोचे

BANSWARA // बांसवाड़ा में फर्जी डिग्री से बने दो पीटीआई गिरफ्तार, गढ़ी पुलिस की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *