BANSWARA // शादी में जा रहे दंपती से लूटा हार बरामद

BANSWARA

BANSWARA // बांसवाड़ा में शादी में जा रहे दंपती से लूटे गए सोने के हार के साथ तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन

BANSWARA
BANSWARA

बांसवाड़ा बाइक पर शादी में जा रहे दंपती से सोने का हार लूटने के मामले में घाटोल पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर सोने का हार बरामद कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी डिटेन किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी निर्भयसिंह ने बताया। हानगड़ा झरकनिया के गणेश डामोर ने 21 मई को शिकायत दर्ज कराई थी।

BANSWARA
BANSWARA

इसमें बताया कि 6 मई को प्रार्थी और उसकी पत्नी मंगली दोनों बाइक पर चचेरे भाई की शादी में बड़ी पड़ाल जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार चार लड़के पीछा करते हुए आए। और बाइक रुकवाई। चारों ने सड़क किनारे पड़े पत्थर उठाए। और मंगली के गले में पहना हार मांगा। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोपियों ने दंपती को धमकाकर सोने का हार लूट लिया। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी निर्भयसिंह ने बताया कि जांच के बाद आरोपी झरी कुंडा के पंकज चरपोटा और निचला घंटाला के विश्राम चरपोटा को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस पर आरोपियों ने लूटा गया हार उनके साथी देवलियापाड़ा खेरडाबरा के कमलेश निनामा को देना बताया। इस पर आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर दंपती से लूटा सोने का हार बरामद किया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

JODHPUR // जोधपुर में पार्श्वनाथ मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *