BANSWARA // वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत जिले के प्रभारी मंत्री ने बांसवाड़ा में ली समीक्षा बैठक

BANSWARA // वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत जिले के प्रभारी मंत्री ने बांसवाड़ा में ली समीक्षा बैठक।जल स्वावलम्बन एवं हरयालो राजस्थान को जन अभियान बनायें -: टीएडीमंत्री बाबुलाल खराडी।

BANSWARA
BANSWARA

बांसवाड़ा में जिले के प्रभारी मंत्री, जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबूलाल खराडी ने प्रदेश सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए। प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इसमें आम जन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए। जल संरक्षण गतिविधियों को व्यापक स्तर पर क्रियान्वित करें।

BANSWARA
BANSWARA

ताकि आने वाले समय में जल आत्मनिर्भरता के अच्छे परिणाम सामने आ सकें। जल स्वावलम्बन अभियान से जल स्रोतों एवं जलाशयों की साफ-सफाई एवं इन्हें आबाद करते हुए। अधिकाधिक उपयोगिता सिद्ध करने की दिशा में सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। प्रदेश भर में इस दिशा में सार्थक कार्य हो रहा है जिसका दीर्घकालीन फायदा प्रदेशवासियों को होगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की यह मुहिम आमजन के लिये वरदान साबित होगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री ने परम्परागत जल स्त्रोत बावड़ियों,तालाबों, बांधों एवं अन्य जल स्रोतों की सफाई और उनके संरक्षण की दिशा में जो कदम बढाया है। उसे हम सब को मिलकर आगे बढ़ाना है। साथ ही पानी को सुरक्षित करके उसे बचाना हम सभी की अह्म जिम्मेदारी है। TAD मंत्री ने जिले में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक खुशहाली एवं सामाजिक विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में PPT के माध्यम से अब तक अभियान को लेकर किये गये कार्यो की जानकारी दी गई।

https://www.facebook.com/

https://x.com/rajsthan15735

https://x.com/rajsthan15735
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट।

BANSWARA // जिले के अरथूना व आनंदपुरी पुलिस ने की बड़ी कारवाही

JODHPUR // विमान हादसे में जान गवाने वाले लोगों को युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

JODHPUR // कैंडल मार्च निकालकर ओटोरिक्शा एकता युनिय ने दी श्रद्धांजलि

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *