TIJARA // खाद्य सामग्री में गेहूं, चावल, घी, तेल, चाय, मसाले, कंबल व अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल

खैरथल से श्री अमरनाथ यात्रा के भंडारों के लिए श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल द्वारा दो ट्रक खाद्य सामग्री रवाना की गई। कलक्टर किशोर कुमार ने पत्नी उषा शर्मा संग पूजा कर धर्मध्वजा दिखाकर ट्रकों को रवाना किया। खाद्य सामग्री में गेहूं, चावल, घी, तेल, चाय, मसाले, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक, मिस्सी रोटी का आटा, कंबल व अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल हैं। यह सामग्री बनिहाल, शेषनाग झील व पंचतरिणी में 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाले भंडारों में उपयोग की जाएगी।
ट्रकों की रवाना होने से पहले मंदिर परिसर में महंत शशिभूषण मिश्र व पं. पंकज शास्त्री ने पूजा की। किशनगढ़ पहुंचने पर व्यापारियों ने ट्रकों का भव्य स्वागत किया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
खैरथल-तिजारा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट।
PALI // सोजत क्षेत्र के खोखरा ग्राम मे करंट लगने से हुई दो लोगों की मौत।