BIKANER // 79 क्विंटल बीज एवं 18 क्विंटल बायोस्टिमूलेंट की बिक्री पर लगाई रोक।

BIKANER – बीकानेर में 7 जून को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे कृषि आदान गुण नियंत्रण अभियान की कड़ी में शनिवार को बीकानेर में नेशनल क्रॉप साइंस खारा। किशन लाल श्याम सुंदर करनी इंडस्ट्रियल एरिया, जयदयाल एग्रो अनाज मंडी बीकानेर श्रीराम एग्रो एजेंसी, बीकानेर,लक्ष्मी एग्री एजेंसी, बीकानेर, श्रीचारभुजा एग्रो इंडस्ट्रीज बीछवाल एवं हुसनसर एवं केशरीचंद उदयचंद अनाज मंडी बीकानेर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 70 क्विंटल बीज जप्त किया गया।बीज के 18 नमूने एवं उर्वरक के 4 नमूने लिए गए।अनियमितता पाए जाने पर 79 क्विंटल बीज एवं 18 क्विंटल बायोस्टिमूलेंट की बिक्री पर रोक लगाई गई।
निरीक्षण कार्रवाई में कैलाश चंद,संयुक्त निदेशक कृषि, मदन लाल संयुक्त निदेशक, जयदीप दोगने, उपनिदेशक कृषि, प्रेमाराम उपनिदेशक, मीनाक्षी शर्मा सहायक निदेशक, सुभाष चंद्र सहायक निदेशक, रामकिशोर मेहरा जिला विस्तार अधिकारी, रघुवर दयाल सहज निदेशक, सुरेंद्र मेरी सहायक निदेशक, मुकेश गहलोत सहल निदेशक, राजूराम सहायक निदेशक, गिरिराज कृषि अधिकारी, कविता गुप्ता कृषि अधिकारी, मीनाक्षी पंवार कृषि अधिकारी, ममता कृषि अधिकारी, सोमेश तंवर कृषि अधिकारी, मामराज कृषि अधिकारी, रमना कृषि अधिकारी, मेघराज कृषि अधिकारी शामिल रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट।
TIJARA // मोटरसाइकिल सवार 2 लड़को को अपनी स्कूटी से टक्कर मारकर अपहरण कर जान से मारने का प्रयास
PALI // सोजत क्षेत्र के खोखरा ग्राम मे करंट लगने से हुई दो लोगों की मौत।