BARAN // बारां में जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण

BARAN

BARAN // जिला प्रभारी सचिव जोगाराम ने जल संरक्षण कार्यों का लिया जायजा, ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा

BARAN
BARAN

बारां में 4 जून को जिले में जल संरक्षण एवं जन जागरूकता की दिशा में चल रहे प्रयासों के तहत बुधवार को जिला प्रभारी सचिव जोगाराम IAS ने जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर भी मौजूद रहे। प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत तिसाय के ग्राम खेड़ली केशो तथा कोटड़ा सुंदड़ा की ग्राम तेजगढ़ में अटल भू जल योजना के अंतर्गत निर्मित तलाई और एनिकट का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, जल संग्रहण क्षमता तथा सामग्री की प्रयोगशाला परीक्षण लैब टेस्ट के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

BARAN
BARAN

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर जल संरक्षण के संबंध में उनकी जागरूकता की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इसके अतिरिक्त, उन्होंने PHD द्वारा अमृत मिशन परियोजना के अंतर्गत ग्राम मजरावता में निर्मित इंटेक वेल एवं पम्प हाउस का भी निरीक्षण किया और उसकी कार्यप्रणाली एवं जल आपूर्ति क्षमता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ACEO हरिशचंद मीणा, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधिशाषी अभियंता रिछपाल धायल सहित अन्य अधिकारी एवं तकनीकी कार्मिक उपस्थित रहे।

प्रभारी सचिव ने गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 से 20 जून तक आयोजित होने वाले ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को अभियान को प्रभावी बनाने हेतु समन्वय एवं जागरूकता गतिविधियां सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

BIKANER // डूंगर कॉलेज बीकानेर में छात्रों ने गेट पर जड़ा ताला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *