CHITTORGARH // पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर गौ सेवा कर दी श्रद्धांजली

CHITTORGARH

CHITTORGARH // स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई

CHITTORGARH
CHITTORGARH

चित्तौड़गढ़ कपासन के नगर कांग्रेस सेवा दल एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयुक्त तत्वावधान में देश के पहले प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम के निकट स्थित जेलेश्वर गौशाला में गौ माता को हरे चारे का भोग लगाकर गौ सेवा की गई।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन शहर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया कि मंगलवार प्रात: आयोजित इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के विचारों और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार, जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि पूर्व पार्षद राजीव सोनी, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश व्यास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मधु सूदन कुमावत, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला पदाधिकारी अशोक लोहार, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता जमील खान पठान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

सभी ने गौ सेवा के माध्यम से पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

चित्तौड़गढ़ से सुनील तेली की रिपोर्ट।

CHITTORGARH // शनि जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया

CHITTORGARH // हत्या के प्रयास के गंभीर मामलों में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *