ALWAR // मांगों को लेकर बैठे किसानों की तबीयत बिगड़ी, चेताया – समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा उग्र

अलवर जिले के सरिस्का क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर चल रहे किसानों के धरने के दौरान आज तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से दो किसानों की तबीयत बिगडी। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को तत्काल सरकारी एंबुलेंस से थानागाजी के अस्पताल ले जाया गया।

धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि प्रशासन उनकी मांगों को लेकर उदासीन बना हुआ है। भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस राहत नहीं दिया गया है, जिससे किसानों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान जल्दी नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासन की चुप्पी और लापरवाही को लेकर किसानों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
TONK // टोंक में तिरंगा यात्रा को लेकर प्रजापति समाज की बैठक, पोस्टर हुआ विमोचित
PALI // ऑपरेशन भौकाल 2: देसूरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 217 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद
