Banswara//नई शिक्षा नीति से ही नये भारत का होगा निर्माण

Banswara

Banswara//बांसवाड़ा पहुंचे राजयपाल हरिभाऊ बागड़े

Banswara
Banswara

Banswara//वर्कशाप मे बोले नई शिक्षा नीति से ही नये भारत का होगा निर्माण

Banswara//नई शिक्षा नीति को लेकर बांसवाड़ा में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बांसवाड़ा पहुंचे। राज्यपाल ने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन में शिक्षक और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला में कहा-नई शिक्षा नीति से ही नए भारत का निर्माण होगा।राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा जो शिक्षा नीति बनाई वो एक-दो दिन या महीनों में नहीं बनी। इसे बनाने में 400 कुलगुरु सहित 1400 शिक्षाविद् की समिति बनी। यह नीति गांव-गांव तक पहुंचे, इसके लिए जिम्मेदारी तय की गई है। कई संस्था यह काम कर रही हैं। बांसवाड़ा में यह कार्यशाला हो रही है, इसकी सफलता की कामना करता हूं।इससे पहले राज्यपाल ने उद्यान का निरीक्षण किया। बाद में जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और कुलगीत के साथ की गई। बांसवाड़ा पहुंचने पर राज्यपाल का सर्किट हाउस में कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव, एसपी हर्षवर्धन अगरवाला और कुलपति केएस ठाकुर ने स्वागत किया।बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

Jaipur//पुलिस नेआमेर रोड में दबीश देकर पांच आरोपीयों को जुआ खेलते हुए किया  गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *