Tonk//बुजुर्ग किसान का शव शुक्रवार को खेत के कुए में मिला है।

Tonk//बुजुर्ग किसान का शव शुक्रवार को खेत के कुए में मिला है।

 

Tonk
Tonk

Tonk//टोक।बरोनी थाना क्षेत्र के देवरनिया गांव के खेत पर रजके की सिंचाई करने गया बुजुर्ग किसान का शव शुक्रवार को खेत के कुए में मिला है। पुलिस ने सिविल डिफेन्स की टीम को बुलाकर आज दोपहर को बाहर निकलवाया।

Tonk//बाद में उसका जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि यह बुजुर्ग किसान गुरुवार शाम को खेत पर रजके की सिंचाई करने गया था। संभवत पानी की मोटर चलाते समय उसका पैर फिल्स गया और वह कुए में जा गिरा।बरोनी थाने के ASI सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे देवरनिया से मोबाइल के माध्यम से सूचना आई कि देवरनिया निवासी रामसहाय (60) पुत्र छोटू लाल वैष्णव गुरुवार शाम को खेत पर रजके की सिंचाई करने गया था। उसके बाद वह देर रात तक भी नहीं लौटा। उसे तलाशा गया,लेकिन् कही पता नहीं लगा। परिजनों ने बुजुर्ग के कुए में गिरने की आशंका जताई । इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उसके जूते कुए के पास मिले। पुलिस ने मोटर चलवाकर कुए का पानी बाहर निकलवाया। करीब 60 फ़ीट गहरे कुए में रामसहाय का शव दिखाई दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का सआदत अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। दोपहर बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
टोक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

Tonk//टोंक में जिलास्तरीय जनसुनवाई में सुने अभाव-अभियोग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *