ALWAR // राजगढ़ के ईशवाना गांव में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे, जनजातीय उत्थान योजनाओं की दी जानकारी, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बंटोरी वाहवाही

अलवर के राजगढ़ क्षेत्र में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने। राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ईशवाना गांव में आयोजित। सांसद संपर्क एवं प्रधानमंत्री धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा। जनजातीय और ग्रामीण उत्थान हेतु चलाई जा रही। जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जनजातीय संस्कृति की झलक भी कार्यक्रम स्थल पर देखने को मिली। जहां परंपरागत वेशभूषा में लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
यादव ने इस दौरान जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याएं भी सुनीं। और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। केंद्र सरकार जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट
BHARATPUR // भरतपुर डिपो की बस हाईवे पर खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला