TONK // ऊर्जा मंत्री नागर बोले – भजनलाल सरकार में हरियालो राजस्थान बन रहा है प्रदेश

टोंक जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश हरियालो राजस्थान के रूप में पहचान बना रहा है। हरियाली, जल संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और सतत् विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है। राज्य सरकार हरियालों राजस्थान महाअभियान के तहत 5 साल में 50 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। पिछले मानसून मंे साढ़े सात करोड़ पौधे लगाए थे और इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस दौरान देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई-पीपलू रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला प्रभारी सचिव अर्चना सिंह, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
नागर ने शनिवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान को जनसहभागिता से सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही, पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश में ग्रीन कवर बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा मं महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
ALWAR // बांदीकुई में टंकी पर चढ़े छात्र, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग