TONK // टोंक में आयोजित हुआ 16वां अंतरराष्ट्रीय ‘रंग मल्हार’, मिट्टी के तवे पर दिखी कला की छटा

टोंक में कला, संस्कृति और सृजनात्मकता के अद्भुत संगम ‘रंग मल्हार’ का 16वां अंतरराष्ट्रीय संस्करण इस वर्ष पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय। छान में पूरे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

इस कला महोत्सव की संकल्पना सुप्रसिद्ध कला मनीषी डॉ. विद्यासागर उपाध्याय द्वारा की गई थी। बनास कलाकार समूह के अध्यक्ष जसवंत सिंह नरूका ने बताया कि यह महोत्सव हर वर्ष एक नई थीम के साथ कलाकारों को रचनात्मक मंच प्रदान करता है।

इस बार की थीम रही मिट्टी के परंपरागत तवे पर चित्रांकन जिसमें परंपरा और आधुनिकता का अनूठा मेल देखने को मिला। विद्यालय के प्राचार्य सीताराम मीणा ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरक अनुभव बताया और कहा कि ऐसी गतिविधियाँ कला के साथ-साथ संस्कृति को भी जीवित रखती हैं।

बनास कलाकार समूह के सचिव उमेश साहू ने कहा कि रंग मल्हार नवोदित कलाकारों के लिए न केवल एक मंच है। बल्कि यह विविध सांस्कृतिक रंगों को एक साथ पिरोने का उत्सव भी है। इस बार कई ऑनलाइन कलाकारों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें प्रमुख नाम हैं।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
TONK // मदन सिंह चौहान तीसरी बार टोंक राजपूत सभा अध्यक्ष चुने गए
BIKANER // बीकानेर में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत सघन पौधारोपण