TONK // भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात, गौकशी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

टोंक में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से मुलाकात कर गत रात्रि टोंक मुख्यालय पर वार्ड नंबर 11 में बाबरों के चौक में गौकशी की घटना के आरोपियों को जल्द कार्यवाही कर गिरफ्तारी करने की माँग की।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने इस घटना से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं। इस प्रकार की घटनाओ की पुनरावृत्ति ना हो। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व 1 भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश पांडे, सहप्रभारी शम्भू शर्मा, प्रवक्ता रत्तीराम पहाड़िया, जिला मंत्री तरुण टिक्किवाल,बलवंत मराठा, सुभम सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट