TONK // प्रेरणा ग्रुप और CDC स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के लिए दो दिवसीय योगा-जुम्बा शिविर शुरू

प्रेरणा ग्रुप ऑफ़ टोंक व CDC डांस एंड जुम्बा स्टूडियो। संयुक्त तत्वाधान में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं और बच्चों के लिए 2 दिवसीय योगा एंड जुम्बा शिविर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया जा रहा है। आज शिविर के प्रथम दिन लगभग 70 महिलाओं और बालिकाओ ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर संयोजिका रेखा जाजू ने बताया की आज की व्यस्त जीवन शैली में महिलाए सिर्फ अपने आपको समय नहीं दे पा रही हे। उनका पूरा समय परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों में पूरा हो जाता हे। इसके चलते वे अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान नहीं दे पाती।
शिविर का आयोजन एक हमारा छोटा सा प्रयास हे महिलाओं को उनके स्वयं के प्रति जागरूक करने का। प्रेरणा ग्रुप की सदस्य सुधा लोड़ा ने कहा योगा के साथ जुम्बा और करने से एक अलग ही एनर्जी फील होती हे। और मैडिटेशन से मानसिक शांति मिलती हे। आज के इस शिविर में साक्षी जैन, मिताली, शालिनी, वेदांशी, मीनाक्षी, मनीषा, ज्योति, पम्मी, योगिता, प्रियांशी, मोंटी, नेहा, नीतू, जो की रेगुलर एक्सरसाइज करती हे के साथ ही कई महिलाए उपस्थित रही। शिविर का समापन कल सुबह रहेगा।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
ALWAR // अलवर में वीर हड़मल राईका समिति करेगी ऊंट रैली का आयोजन
