TONK // राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम में सिविल डिफेंस द्वारा आपातकालीन मॉक ड्रिल

TONK

TONK // टोंक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम में सिविल डिफेंस द्वारा आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

TONK
TONK

टोंक में गृह विभाग के निर्देश पर टोंक शहर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम में शनिवार को सिविल डिफेंस द्वारा आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत विद्यालय में हवाई हमले से आग लगने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा, RAC , होमगार्ड, एंबुलेंस व फायर बिग्रेड समेत अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर लगभग 3-4 मिनट में पहुंचीं।

TONK
TONK

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय में हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की प्रतिक्रिया और समन्वय की जांच की गई। मॉक ड्रिल के दौरान सभी विभागों ने समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सौंकरिया ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह जांचना था कि आपदा की स्थिति में विभिन्न विभाग कितने सजग और तैयार हैं। इस तरह की मॉक ड्रिल से वास्तविक आपदा की स्थिति में तैयारियों की समीक्षा होती है और विभागों के बीच समन्वय मजबूत होता है।

https://x.com/rajsthan15735

ADM ने बताया कि पूर्व में 7 मई को भी मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया था। उस दौरान पाई गई कमियों में इस बार सुधार किया गया। उन्होंने कहा कि हवाई हमले में 20 लोग घायल हुए है। इनमें 5 का प्राथमिक उपचार किया गया है। 15 घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों द्वारा घायलों की स्थिति आकलन करने के पश्चात उन्हें आगे रेफर किया जाएगा।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि पूर्व में रही कमियों का इस मॉक ड्रिल में सुधार किया गया। रेस्क्यू एजेंसियों के घटना स्थल तक पहुंचने के रास्ते को क्लियर कराया गया। साथ ही, सभी एजेंसियों की ड्यूटी में प्रत्येक कार्मिक की ड्यूटी को चिन्हित किया गया। वास्तविक स्थिति में आने वाली चुनौतियों का आकलन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रिजेंद्र सिंह भाटी, तहसीलदार मानवेंद्र सिंह जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक होमगार्ड चाणक्य जायसवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दीन मोहम्मद, CMHO शैलेंद्र चौधरी, PMO हनुमान प्रसाद बैरवा एवं राजकीय महाविद्यालय के NCC अधिकारी लेफ्निेंट बाकीर हुसैन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

टोक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट।

TONK // शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी का टोंक दौरा

BANSWARA // 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों का किया सम्मान

KHAIRTHAL-TIJARA // अहिल्या बाई होल्कर’ की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित समारोह

JAIPUR // मॉक ड्रिल एवं ब्लेक आउट का सफल आयोजन

BANSWARA // बांसवाड़ा में नाकाबंदी के दौरान पॉवर बाइक चालकों पर सख्त कार्रवाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *