TONK // देश की जनता आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है – मंत्री हीरालाल नागर

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता और वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में जिला मुख्यालय टोंक में भूतेश्वर महादेव मंदिर से घंटाघर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा भारतीय सेना का शौर्य देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्यवाहियां हमें यह एहसास कराती हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान की अभिव्यक्ति है।

जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन का प्रतीक बनी और दिखाया कि देश की आम जनता आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।
तिरंगा यात्रा में मनीष दास महाराज, राम महाराज, बजरंग दास महाराज, MLA रामसहाय वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हामिद मेवाती, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, अजित सिंह मेहता, सतीश चंदेल, गणेश माहुर, श्यामलाल जैन, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, यात्रा जिला संयोजक प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, दीपक संगत, शैलेन्द्र चौधरी, रामनिवास गुर्जर, प्रधान काबरा, नरेश बंसल, बबलू टैंकर, धोलू गुर्जर, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, रामचन्द्र गुर्जर, नंदलाल छान, ओम पांडे, नीलिमा आमेरा, प्रधान रामअवतार लांगड़ी, कमलेश यादव और अंजली गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
PALI // पुलिस ASI पदाराम मीणा 15 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
BHARATPUR // सेना के सम्मान में भरतपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा