TONK // भाजपा कार्यालय पर तिरंगा यात्रा का पोस्टर जारी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जन संवाद कार्यालय पर पोस्टर विमोचन किया गया। भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा तिरंगा यात्रा 20 मई को सुबह 11 बजे भूतेश्वर महादेव मन्दिर से घंटाघर तक निकाली जायेगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमता और साहस का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना की वीरता के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम हैं।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया जाएगा की भारत अब आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब देने में सक्षम है।इस अवसर पर प्रभु बाडोलिया,विष्णु शर्मा,शैलेन्द्र चौधरी, प्रधान काबरा, नीलिमा आमेरा,राधेश्याम चांवला,धर्मराज गुर्जर,सुरेश काचरिया,बबलू टैंकर, विष्णु चांवला,शम्भू शर्मा,रविन्द्र कुमावत,सहदेव गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
KHAIRTHAL // बिना कोचिंग हासिल की तीसरी सरकारी नौकरी, सुमन ढाका का ग्रामीणों ने किया सम्मान
KHAIRTHAL // भारतीय सेना के सम्मान में मुंडावर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन