SAWAI MADHOPUR // घर-घर जन्मेगें कान्हा, भक्ति में डूबेगा शहर

SAWAI MADHOPUR

SAWAI MADHOPUR // कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में विशेष सजावट और झांकियां, रात 12 बजे होगा जन्मोत्सव

SAWAI MADHOPUR
SAWAI MADHOPUR

आज रात घर-घर जन्मेगें कान्हा। वही कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में आज का दिन बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन मथुरा की कारागार में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था।
भक्त आज उपवास रखकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। मंदिरों में विशेष साफ-सफाई और आकर्षक सजावट की गई है। जगह-जगह भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है।

सवाई माधोपुर के आदर्श विद्या मंदिर और पुरानी कचहरी स्थित हनुमान मंदिर पर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। शहर के मुख्य श्रीजी मंदिर में शाम 6 बजे भगवान के विग्रह का अभिषेक होगा। यहां भगवान के विराट स्वरूप और 24 अवतार के दर्शन होंगे, जो साल में सिर्फ एक बार होते हैं। रात 12 बजे घर-घर में लड्डू गोपाल का अभिषेक और विशेष श्रृंगार किया जाएगा। भक्तजन पूजा-अर्चना के साथ भोग अर्पित करेंगे और जन्मोत्सव मनाएंगे।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

सवाई माधोपुर से बृजेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

TONK// टोंक में कांग्रेस का मशाल कैंडल मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *