Rajasthan//विधानसभा उपचुनाव के प्रचार कैंपेन की पार्टियों के बड़े नेताओं ने संभाल ली कमान;प्रेस कॉन्फ्रेंस में मदन दिलावर ने कहा- बच्चों के सबसे बड़े दुश्मन है गोविंद डोटासरा; पेपर आउट करवाकर जितना माल बनाना था

दौसा में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार कैंपेन की पार्टियों के बड़े नेताओं ने कमान संभाल ली है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मंगलवार को दौसा के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निधाना साधा।
एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिलावर ने कहा- हम अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी स्कूलों के विरोध में नहीं है, लेकिन इस बात के विरोध में है कि बिना भवन और अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों के हम बच्चों को अंग्रेजी कैसे पढ़ाएंगे। ऐसा करके सबसे बड़ा अपमान महात्मा गांधी का किया गया है। शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई। यदि राजस्थान के विद्यार्थियों का सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो वह गोविंद सिंह डोटासरा जी है।
उन्होंने कहा कि डोटासरा जी आंखों पर पट्टी बांधकर घूम रहे है, उनको केवल वहीं दिखता है कि कहां खाना है, कहां लूटना है। कैसे पेपर आउट करना है, एक पेपर के कितना नोट लेना है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा जी ने जितने पेपर आउट करवाकर जितना माल बनाना था, बनाया। जांच चल रही है, कब शिकंजे में आ जाए, कब अंदर चले जाए, कोई पता नहीं है। लेकिन भाजपा जो कहती है, वह करती है।
उन्होंने कहा- हमारी पीढ़ियां राम का नाम लेते हुए खप गई, लेकिन कांग्रेस ने तो भगवान राम के अस्तित्व को ही झूठला दिया। कांग्रेस राम विरोधी पार्टी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने राम मंदिर बनाकर हिन्दू गौरव को फिर से स्थापित किया है।
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट द्वारा भाजपा सरकार में गोली चलवाने व लोगों को लड़वाने के आरोपों का जवाब देते हुए दिलावर ने कहा- यह सच है की गोलियां तो चली है, लेकिन कांग्रेस ने जितने लोगों की हत्या करवाई। उतना कभी नहीं हुआ। उन्होंने दिल्ली में सिखों को मारा और उन्हीं लोगों को मंत्री बनाया। यहीं नहीं सिख विरोधी दंगों के सवाल पर कांग्रेस कहती है कि बड़ा बरगद गिरता है तो कंपन तो होगा। वो हजारों लोगों की हत्या को छोटा सा कंपन मानते हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी हमेशा हत्यारों पक्ष में खड़ी रहती है।
दिलावर ने बताया कि स्कूल समय में नमाज और पूजा-पाठ पर रोक लगा दी गई है। अब शिक्षकों को ऐसा करने से साफ मना कर दिया गया है। सभी शिक्षकों से कहा गया है कि वे स्कूल समय में ऐसा नहीं करें, स्कूल समय में वे केवल बच्चों को पढ़ाने का ही कार्य करें।
हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान दिलावर कई सवालों के जवाब टालते भी दिखाई दिए। किसान आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा- मैंने वहां जाकर देखा नहीं। लेकिन सिखों के हत्याकांड के दूसरे सवाल पर मंत्री ने कहा- मैंने पढ़ा था। हालांकि किसान आंदोलन की खबरें मीडिया में छपी होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हो सकता है, उस वक्त मैं कहीं गया हुआ हूं।
इस मौके पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, भाजपा प्रदेश मंत्री व दौसा विधानसभा उपचुनाव प्रभारी अजीत मांडन, जिला संगठन प्रभारी संजय नरूका, जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा भी मौजूद थे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566936786335
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/
https://www.chanakyanewsindia.com/