Rajasthan// विधायक के बेटे बने क्रिकेट संघ अध्यक्ष , विक्रम कुमार सिरोही क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

खेल संघों में राजनीतिक दखल बढ़ने की चर्चाओं के बीच अब एक और मंत्री पुत्र की राजस्थान क्रिकेट संघ में एंट्री हो गई है। सिरोही विधायक देवासी के बेटे विक्रम क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए है।
जिला क्रिकेट संघ सिरोही की कार्यकारिणी भंग होने के बाद रविवार को संघ के चुनाव हुए। लेकिन, इससे पहले ही राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के बेटे को अध्यक्ष चुन लिया गया।
दरअसल, क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को चुनाव हुए। इससे पहले चुनाव अधिकारी नरेंद्र सिंह सिंदल ने देर रात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की। लेकिन, अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही आवेदन आने के कारण राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के बेटे विक्रम कुमार को निर्विरोध सिरोही क्रिकेट संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया।
इसके अलावा सचिव पद पर राजेश माथुर और कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सोलंकी निर्विरोध चुने गए है। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव हुए। जिसका रिजल्ट आज ही आएगा।
https://www.chankyanewsindia.com/
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/
https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
Rajasthan// सीएम भजनलाल ने अपने बर्थडे पर खाटू श्यामजी मंदिर के विकास के लिए 100 करोड़ दिए
Rajasthan// रींगस के मेगा ट्रेड फेयर में लगी भीषण आग, भूत बंगला जलकर राख