Khairtal-Tijara // वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आयोजित हुई मीडिया राउंड टेबल

KHAIRTHAL-TIJARA

Khairtal-Tijara // वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आयोजित हुई मीडिया राउंड टेबल अभियान को जन अभियान बनाने में मीडिया महत्वपूर्ण कड़ी- जिला कलेक्टर

KHAIRTHAL-TIJARA
KHAIRTHAL-TIJARA

Khairtal-Tijara में 14 जून को राज्य सरकार द्वारा 5 जून से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है। इस अभियान को जन अभियान बनाया जाए। सभी हितधारकों, मुख्य रूप से मीडिया की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। इसी को देखते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा रिको गेस्ट हाउस सभागार में मीडिया राउंड टेबल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर किशोर कुमार द्वारा की गई। मीडिया राउंड टेबल कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीड़ा अतुल प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड छत्रपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग धर्मवीर यादव, सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहें।

Khairtal-Tijara
Khairtal-Tijara 

Khairtal-Tijara  जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियान में परंपरागत जल संरक्षण संरचनाओं जैसे टांके, बावड़ी, जोहड, कुएं व तालाब इत्यादि के जीर्णोद्धार एवं साफ-सफाई कार्य किए जा रहे है। इसके अलावा वर्तमान में प्रचलित रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अमृत सरोवर, मैजिक पिट, सोख्ता गड्डा, रिचार्ज सॉफ्ट इत्यादि का सरकार द्वारा निर्माण कर जल संरक्षण एवं संचयन का कार्य किया जा रहा है।

Khairtal-Tijara इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता वाटरशेड छत्रपाल सिंह ने पारंपरिक जल संरक्षण तकनीकों की उपयोगिता तथा जिले में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी मीडिया के समक्ष रखी। भूजल संग्रहण की महत्ता को रेखांकित करते हुए। अभियान की रूपरेखा, गतिविधियों और आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तार से संवाद किया। मीडिया राउंड टेबल के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने अभियान की प्रभावी क्रियान्विति के लिए रचनात्मक सुझाव दिए।

https://www.facebook.com/

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

खैरथल तिजारा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

JODHPUR // सैन कुल चौरासी पुरबिया प्याऊ व बगेची संस्था जोधपुर में वातानुकूलित कक्ष का फीत काटकर उद्घाटन एवं प्रतिभा समान समारोह सम्पन्न

BANSWARA // वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत जिले के प्रभारी मंत्री ने बांसवाड़ा में ली समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *