JODHPUR // दाऊलाल वैष्णव के निधन पर जोधपुर में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की पुष्पांजलि, परिजनों को दी सांत्वना

केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव के आकस्मिक स्वर्गवास पर सरदारपुरा स्थित महावीर कम्पलेक्स में आयोजित पुष्पाजंलि सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा में पुष्पाजंलि अर्पित कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि पुष्पाजंलि सभा में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केबिनेट मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मंत्री के.के. विश्नोई, अविनाश गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, शहर विधायक अतुल भंसाली, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, जगतनारायण जोशी, राजेन्द्र बोराणा, राजसीको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, महापौर वनिता सेठ, जिला पदाधिकारी मनीष पुरोहित, पवन वैष्णव, घनश्याम वैष्णव, कानराज महानोत, जिला पदाधिकारी और मण्डल मोर्चा के पदधिकारी सहित बूथ स्तर तक के अनेक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजंलि अर्पित की।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
जोधपुर से दिनेश गोयल की रिपोर्ट
JODHPUR // गुरु पूर्णिमा पर जोधपुर में संतों का हुआ सम्मान, बीजेपी नेताओं ने लिया आशीर्वाद