Jaipur// नाहरगढ़ में दिखे 2 लेपर्ड , वन विभाग ने लोगों के आने पर रोक लगाई, शहर सिर्फ आधा किलोमीटर दूर

जयपुर में एक बार फिर लेपर्ड दिखे हैं। इस बार नाहरगढ़ के फेमस टूरिस्ट स्पॉट पड़ाव पर एक साथ दो लेपर्ड कैमरे में कैद हुए हैं। जो पहले आपस में लड़ते हैं। फिर शांत होकर घूमने लगते हैं। यहां पर लेपर्ड का मूवमेंट काफी दिनों से है। इसलिए वन विभाग और नाहरगढ़ के होमगार्ड ने यहां टूरिस्ट के आने पर रोक लगा रखी है।
बुर्ज पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में शनिवार सुबह 5 बजे दोनों लेपर्ड का मूवमेंट दिखाई दिया है। इसके वीडियो अब सामने आया है। रविवार को भी इस इलाके में लेपर्ड दिखाई दिए। इसके साथ यहां वन विभाग और होमगार्ड के जवान भी लगाए गए हैं। बता दें यहां लेपर्ड दिखे वहां से आधा किलोमीटर नीचे उतरकर शहर है।
jaipur
फॉरेस्ट ऑफिर डीसीएफ जगदीश ने बताया- वीडियो में यह दोनों लेपर्ड दो से ढाई साल के दिखाई दे रहे हैं। नाहरगढ़ सेंचुरी में करीब 15 से 20 लेपर्ड हैं। यहां पर मूवमेंट रहता हैं। रात से अलसुबह तक मूवमेंट देखा जाता है। सूरज आने के बाद लेपर्ड जंगल में चले जाते हैं।
होमगार्ड विशाल ने बताया- यह जंगल का इलाका है। एक माह पहले बुर्ज के पास लेपर्ड ने दो शावकों को जन्म दिया था। इसके बाद से लेपर्ड के दोनों बच्चे यहीं पर हैं। कभी-भी दिखाई दे जाते हैं। हालांकि लेपर्ड किसी पर एक दम से अटैक नहीं करता है। लोग कई बार इन का वीडियो बनाने के लिए रुक जाते हैं। जिन्हें टोक दिया जाता है। इससे वह उस से दूर रहते हैं।
https://www.chankyanewsindia.com/
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/
https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
Rajasthan// CM भजनलाल शर्मा ने की घोषणा 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाएगा