JAIPUR // जयपुर में प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग

JAIPUR

JAIPUR // VKI में प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 घरेलू सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले, दमकल कर्मियों ने दो घंटे में पाया काबू

JAIPUR
JAIPUR

जयपुर के VKI रोड नम्बर 17 स्थित करणी विहार कॉलोनी में बनी प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग। आग लगने की जानकारी मिलने पर लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी।

JAIPUR
JAIPUR

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल किया। AFO भंवरसिंह हाड़ा ने बताया कि सुबह 11.20 पर कंट्रोल रूम के पास फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। जानकारी मिलने पर दमकल को मौके पर भेजा गया। जिस फैक्ट्री में आग लगी वह कपिल अग्रवाल चलाते हैं। जहां पर काले रंग के प्लास्टिक के पाइप बनते हैं।

आग की सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे में आग को कंट्रोल किया गया। इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं लगी हैं। फैक्ट्री में करीब 7 घरेलू सिंलेडर भरे हुए मिले। जिन्हें सावधानी से फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। VKI थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों पर पुलिस जांच रही है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

न्यूज़ डेस्क से गौरवी शर्मा की रिपोर्ट

BANSWARA // परतापुर में उपजिला स्वास्थ्य केंद्र की जगह बदलने पर गरमाया माहौल, नगरवासियों ने सौंपा ज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *