Jaipur//मिस्र के पिरामिड-अयोध्या मंदिर की थीम पर सज रहे जयपुर बाजार, 28 अक्टूबर को होगा लाइटिंग का उद्घाटन

jaipur

Jaipur मिस्र के पिरामिड-अयोध्या मंदिर की थीम पर सज रहे जयपुर बाजार, 28 अक्टूबर को होगा लाइटिंग का उद्घाटन, 7 दिनों तक रोशन रहेंगे बाजार

 

हर साल की तरह इस साल भी जयपुर के बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगे। दीपावली को लेकर विभिन्न व्यापार मंडलों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस साल अलग-अलग बाजारों को थीम के आधार पर सजाया जाएगा। इसमें अयोध्या, मिस्र के पिरामिड, कैंडल, राजस्थान राइजिंग जैसे थीम शामिल हैं।

हर साल की तरह इस साल भी जयपुर के बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगे। दीपावली को लेकर विभिन्न व्यापार मंडलों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस साल अलग-अलग बाजारों को थीम के आधार पर सजाया जाएगा। इसमें अयोध्या, मिस्र के पिरामिड, कैंडल, राजस्थान राइजिंग जैसे थीम शामिल हैं।

raja park
Raja park

 राजापार्क व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव आहूजा ने बताया- राजापार्क व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि नैय्यर के नेतृत्व में दीपावली सजावट समिति बनाई गई है। जो विशेष रूप से बाजार के सजावट का काम कर रही है। राजापार्क में इस बार दीपावली की सजावट अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थीम पर होगी

राजापार्क के मुख्य चौराहे पर रामलला की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके साथ पूरे बाजार में साउंड लगाकर राम धुन बजाई जाएगी। बाजार के मेन चौराहे पर झूमर के साथ रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएगी। लाइटिंग के साथ पोल पर लगी मोर की आकृतियां बाजार की खूबसूरती बढ़ाएंगी। बाजारों में जगह-जगह लक्ष्मी गणेश के चित्र को लाइटिंग के साथ लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया- बाजार में दीपावली के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। व्यापार मंडल की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था को मैनेज करने के लिए प्राइवेट गाड्‌र्स भी लगाए जाएंगे। बाजार में चार जगहों पर बड़े-बड़े विशाल गेट बनाए गए हैं। साथ ही चौराहे के चारों ओर गौ माता की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

 

MI road
MI road

MI road- राइजिंग राजस्थान की थीम एमआई रोड व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया- एमआई रोड के लगभग 3:30 किलोमीटर लंबाई में अजमेरी गेट से लेकर गवर्नमेंट हॉस्टल तक बाजार की सजावट का काम पूरा हो चुका है। इसका स्विच ऑन 28 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा करेंगे। यह सजावट 7 दिनों तक रहने वाली है। जो की जयपुर में सबसे ज्यादा दिन तक चलने वाली सजावट है।

इस बार हमने विशेष तौर पर राज्य सरकार के मिशन राइजिंग राजस्थान की थीम पर बाजार को सजाया है। इस थीम में राज्य सरकार की ओर से जितने भी एमओयू हो चुके हैं, उसे पांच बत्ती सर्किल पर शो किया जाएगा। साथ ही राइजिंग राजस्थान के उगते हुए सूर्य को सड़क के दोनों ओर लाइटिंग के जरिए दिखाया गया है। इसके साथ ही बाजार में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

लाइटिंग का समय रात 2 बजे तक करने की मांग उन्होंने बताया- हमने इस बार पूरे एमआई रोड पर चाइनीज लाइटिंग की जगह देसी लाइटों का प्रयोग किया है। पुराने जमाने में जो बल्ब लगाए जाते थे, उन्ही बल्बों का प्रयोग करके सजावट की गई है। ऐसे 11000 बल्ब की लड़ी लगाई गई है। इस सजावट में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र 5 बत्ती सर्किल पर राइजिंग राजस्थान की थीम रहने वाला है।

हमने जयपुर कमिश्नर से लाइटिंग के समय बढ़ाने के लिए भी लिखा है। पिछली बार लाइटिंग का समय रात 1:00 बजे तक किया गया था। हमने कमिश्नर साहब से निवेदन किया है कि इस बार लाइटिंग रात 2:00 बजे तक चालू रखी जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा जो टूरिस्ट जयपुर की दीपावली को देखने के लिए आते हैं। उन्हें समय ज्यादा मिल सके। हमने कम से कम तीन दिन धनतेरस, रूप चौदस और दीपावली के दिन इन लाइटिंग काे देर रात तक के लिए परमिशन मांगी है।

 

जौहरी बाजार- अयोध्या की थीम जौहरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया- इस बार की दीपावली बहुत ही खास है। जिस तरीके से प्रभु राम वनवास से अयोध्या लौटे थे, उसी तरीके से कई सालों के संघर्ष के बाद रामलला का मंदिर अयोध्या जन्मभूमि पर बना और रामलला विराजित हुए। इसे देखते हुए इस बार जौहरी बाजार को अयोध्या की थीम पर पूरे बाजार को सजाया जा रहा है।

जगह-जगह भगवान राम के कटआउट लगाए जाएंगे। छोटे-बड़े एलईडी लाइट्स से बाजार की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया- बाजार के दोनों ओर 16-16 गेट बनाए जाएंगे। जिस पर भगवान राम के कटआउट लगाकर लाइटिंग की जाएगी। लाइटिंग का स्विच ऑन 28 अक्टूबर को होगा, जो 2 नवंबर तक चलेगा। लाइटिंग शाम 6.30 बजे से रात 1 बजे तक रहेगी।

छोटी चौपड़ पर मिस्र के पिरामिड की झांकी चांदपोल बाजार को कैंडल थीम पर सजाया जाएगा, जिसमें लगभग 15000 एलईडी बल्ब का यूज किया जाएगा। इसके साथ ही छोटी चौपड़ पर मिस्र की पिरामिड देखने को मिलेगी। इसकी हाइट 40 से 50 फीट और चौड़ाई 60 से 70 फीट होगी। इसे 50 से अधिक बंगाल के कारीगर पिछले एक महीने से तैयार करने में जुटे हैं।

 

jaipur
सुभाष गोयल
अध्यक्ष – चांदपोल बाजार व्यापार मण्डल और जयपुर महासंघ

 

https://chankyanewsindia.com/

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566915786480

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiarajsthan/

https://x.com/CRajsthan20377

rajasthan 25 लाख की बाइक ने खोला छत्रपाल का ‘छल’

rajasthan 22 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित हो रही है सीईटी परीक्षा, तीन दिन का शैक्षणिक अवकाश

rajasthan रंजिश के चलते व्यक्ति की लाठियों से पीट कर हत्या

rajasthan बागियों ने उड़ाई पार्टी की नींद, भीतरघात और बगावती तेवरों से कैसे निपटेगी भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *