Dungarpur//एक पेड़़ मां के नाम कार्यशाला का आयोजन

Dungarpur//डूंगरपुर में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संर्वधन परिषद की ओर से विजयराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में गुरुवार को “एक पेड़ मां के नाम” कार्यशाला एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Dungarpur//कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देना और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। “एक पेड़ मां के नाम” कार्यशाला और पौधरोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी मिली और उन्हें पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला के बाद ऑडिटोरियम परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों और उपस्थित लोगों ने मिलकर पौधे लगाए।डूंगरपुर से अशोक पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
Tonk//टोंक। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से गीव अप अभियान चलाया जा रहा है।