DHOLPUR // रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का पुलिस से प्रेम और संकल्प

धौलपुर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा जिला कलेक्टर एवं ट्रैफिक ऑफीस में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। महिलाओं ने ट्रैफिक थाना प्रभारी अशुतोष और अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस पहल का उद्देश्य था जो पुलिसकर्मी अपने घर नहीं जा पाते, वे भी परिवार के साथ त्योहार मना सकें।

DHOLPUR कार्यक्रम का नेतृत्व मातृशक्ति जिला संयोजिका रजनी गोयल, जिला सह सयोजिका ममता श्रीवास्तव, प्रखंड सयोजिका शारदा आर्या, दुर्गावाहिनी जिला सह सयोजिका दिशा श्रीवास्तव, प्रखंड सयोजिका खुशबू गोयल, आकांशा भार्गव, संध्या श्रीवास्तव ने किया।
दर्जनों महिलाओं ने ट्रैफिक परिसर में पुलिसकर्मियों को राखी बांधी साथ ही जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को रक्षा सूत्र बाँधा। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का संकल्प भी लिया। राखी बाधने के बाद महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से अपनी रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया। बहनों ने पुलिसकर्मियों से देश, समाज और राष्ट्र की सुरक्षा का वादा लिया। साथ ही भारत माता को परम वैभव के पद पर आसीन करने का संकल्प दिलाया। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से मातृशक्ति को सशक्त बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनका सम्मान बढ़ाने का वचन भी लिया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
धौलपुर से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
TONK // रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिला रोडवेज में मुफ्त सफर का तोहफा