BOLLYWOOD // बॉर्डर 2 में दिलजीत को मिली राहत, FWICE ने हटाया बैन

Diljit Dosanjh

BOLLYWOOD // बॉर्डर 2 के लिए दिलजीत दोसांझ पर से हटा बैन, सरदार जी 3 के विवाद के बाद भूषण कुमार की सिफारिश पर मिला मौका

Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh

BOLLYWOOD – पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं। कुछ वक्त पहले उनकी फिल्म सरदार जी 3 रिलीज़ हुई थी जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। इस विवाद के चलते फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेमा एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। खबरें ये भी आईं कि बॉर्डर 2 से उन्हें बाहर कर दिया गया है। लेकिन हाल ही में खुद दिलजीत ने फिल्म के सेट से वीडियो शेयर कर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।

Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh

BOLLYWOOD – अब FWICE का ताज़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने दिलजीत दोसांझ को सिर्फ बॉर्डर 2 के लिए बैन से राहत दी है। सरदार जी 3 में पाकिस्तानी कलाकार को कास्ट किए जाने पर भड़के FWICE ने दिलजीत पर बैन लगाया था, लेकिन बॉर्डर 2 के निर्माता भूषण कुमार ने निजी तौर पर फेडरेशन से आग्रह किया कि दिलजीत को इस फिल्म के लिए अनुमति दी जाए। FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने इंडिया टुडे को बताया कि भूषण कुमार के अनुरोध पर ही यह निर्णय लिया गया। साथ ही, भूषण कुमार ने यह भी आश्वासन दिया है कि बॉर्डर 2 के बाद दिलजीत दोसांझ को किसी अन्य फिल्म में कास्ट नहीं किया जाएगा।

हालांकि फेडरेशन के सदस्य अशोक पंडित ने इस निर्णय से असहमति जताते हुए साफ किया है कि यदि भविष्य में कोई विवाद या नुकसान होता है, तो उसकी ज़िम्मेदारी फेडरेशन की नहीं होगी। बात करें बॉर्डर 2 की तो, इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसमें सनी देओल, वरुण धवन और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

न्यूज़ डेस्क से तुषार शर्मा की रिपोर्ट

ALWAR // सिलीसेढ़ झील तक बना नया रास्ता, पर्यटकों में खुशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *