BIKANER // भारतीय वॉलीबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक

BIKANER

BIKANER // कांस्य पदक जीतने में निखिल जाट खिलाड़ी की रही महत्वपूर्ण भूमिका

BIKANER
BIKANER

सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल एसोसिएशन (सीएवीए ) अंडर -19 पुरुष, अन्तर्राष्ट्रीय वालीबॉल चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय वॉलीबॉल टीम ने कांस्य पदक जीता। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के वॉलीबॉल प्रशिक्षक विजय कुमार ठोलिया ने बताया कि कावा, उज़्बेकिस्तान मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सीएवीए अंडर 19 पुरुष चैम्पियनशिप 2025 मे सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्र खिलाड़ी निखिल जाट के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।

BIKANER
BIKANER

निखिल जाट ने टीम में बतौर अपोजिट अटैकर उत्कृष्ट खेल कौशल, संयम, दृढ़ इच्छा शक्ति और शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरी प्रतियोगिता में भारतीय वॉलीबॉल टीम का मनोबल बढ़ाते हुए कांस्य पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत ने कहा कि यह हमारी शाला के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय के छात्रावास अधीक्षक मोहनलाल नगर, संस्थापन अधिकारी रवि व्यास, खेल प्रभारी मोहम्मद रफीक चौहान, प्रशिक्षक माया कुमारी जाट, वीरेन्द्र सिंह, कैलाश दान, शशिशेखर जोशी, शम्भूकुमार रंगा, प्रकाश सारस्वत, सुरेन्द्र कुमार पुरोहित, गोविंद पुरोहित, जुगल किशोर, प्रशान्त आचार्य, रवि कुमार, देवेन्द्र कुमार, राकेश पुरोहित, भवानी शंकर, मोहम्मद अरशद, शैक्षणिक स्टाफ गिरधारी लाल,मनोज तंवर, अनिल गोयल एवं विधालय के पूर्व प्रधानाचार्य उपनिदेशक दुलीचन्द शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निखिल जाट और प्रशिक्षक विजय कुमार ठोलिया को बधाई प्रेषित की।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से जोगेंद्र इंदलिया की रिपोर्ट

BIKANER // सयोना संस्थान द्वारा जल संरक्षण संकल्प और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

KHAIRTHAL-TIJARA // अध्यक्ष गोवर्धन जांगिड़ के मकान पर गिरी बिजली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *