BIKANER // नापासर सफाई कर्मियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

BIKANER

BIKANER // नापासर के सफाई कर्मचारियों ने छह महीने से लंबित वेतन और स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा ज्ञापन

BIKANER
BIKANER

बीकानेर के नापासर में हाल ही में नगर पालिका बने नापासर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को ज्ञापन सौंपकर पिछले छह महीनों से लंबित वेतन भुगतान की मांग की।

BIKANER
BIKANER

सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नानूराम घारू के नेतृत्व में पुरुष एवं महिला सफाई कर्मचारियों ने मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारियों ने बताया कि वे पहले ग्राम पंचायत के तहत स्थाई कर्मचारी के रूप में सफाई कार्य कर रहे थे और नगर पालिका बनने पर उन्हें आशा थी। उनके वेतन और स्थिति में सुधार होगा। लेकिन पिछले छह महीनों का वेतन अब तक नहीं मिला है।

साथ ही, नगर पालिका बनने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से कार्य करना पड़ रहा है। इस पर कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि नगर पालिका में जब नई भर्तियां होंगी। ग्राम पंचायत में पूर्व से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर पालिका के नियमों का पालन अनिवार्य होगा। लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट

BANSWARA // शव रख कर मौताणा मांगने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *