BARAN// अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन कल्याण दिवस पर बाबा रामदेव वृद्ध आश्रम में भव्य समारोह

बाबा रामदेव वृद्ध आश्रम संस्थान, अटरू में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन कल्याण दिवस के अवसर पर समाज कल्याण सप्ताह 2025 के तहत आज 1 अक्टूबर 2025 को एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वृद्धजनों का माल्यार्पण किया गया और उन्हें वस्त्र, फल, मिठाई तथा तीन ट्राई साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन नागर और गंदोलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अटरू पुलिस अधीक्षक कल्याण सिंह चौधरी और कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शुभम नागर ने की। इस अवसर पर एडवोकेट हरीश गालव और योगेंद्र बटेरिया भी मौजूद रहे। अतिथियों ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
BARAN// सेवाभाव के साथ, राजकीय चिकित्सालय की मेडिकल टीम ने सभी वृद्धजनों का मेडिकल परीक्षण किया। डॉक्टर शिवराज वैष्णव, अमित गौतम और प्रदीप नागर की टीम ने आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन आश्रम के अध्यक्ष राम प्रताप रावल और सचिव महावीर रावल ने किया। आश्रम प्रबंधन ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। यह समारोह समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और दायित्व की भावना को उजागर करता है।
बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
TONK// सेवा भारती समिति के तत्वावधान में सौ कन्याओं को भोजन करा कर, उपहार किये भेंट
TONK // दिव्यांग बच्चों संग इनरव्हील क्लब टोंक का रंगारंग उत्सव