BARAN // बारां के कवाई में NH-90 पर गहरा गड्ढा बना खतरा, प्रशासन की अनदेखी से बड़ा हादसा कभी भी

बारां के कवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग 90 (NH-90) पर मौजूद गहरा और खतरनाक गड्ढा लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। स्थानीय समाचार पत्रों द्वारा इस मुद्दे को अनेकों बार प्रमुखता से प्रकाशित करने के बावजूद। स्थिति जस की तस बनी हुई है। कुछ दिन पहले जब जिला प्रशासन रात्रि चौपाल के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरा था।

तब भी उनकी नजर इस खतरनाक गड्ढे पर नहीं पड़ी या उन्होंने इसे जानबूझकर नजरअंदाज किया। यह गड्ढा न केवल छोटे वाहनों बल्कि बड़े ट्रकों और बसों के लिए भी एक गंभीर खतरा है। खासकर रात के अंधेरे में या बारिश के दौरान जब इसे देख पाना मुश्किल होता है। इससे टायर फटने, वाहनों का नियंत्रण खोने और भीषण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिसमें कई जानें जा सकती हैं।
यह समय है जिला प्रशासन अपनी जिम्मेदारी समझे और इस गड्ढे की तत्काल मरम्मत करवाए। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। किसी भी बड़े हादसे से पहले इस समस्या का समाधान करना अनिवार्य है। यह बेहद चौंकाने वाला है कुछ दिन पहले जब जिला प्रशासन रात्रि चौपाल के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरा था। तब भी उनकी नजर इस खतरनाक गड्ढे पर नहीं पड़ी या उन्होंने इसे जानबूझकर नजरअंदाज किया। नागरिकों की सुरक्षा किसी भी बड़े हादसे से सर्वोपरि होनी चाहिए।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
ALWAR // भगवान जगन्नाथ दूल्हा रूप में प्रकट, रथ यात्रा की तैयारियां पूरी