BARAN // पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, हजारों नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बारां में आज राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज। में केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय। कोटा द्वारा प्रोटोकॉल योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बना। बल्कि योग के जरिए जीवन में अनुशासन। ऊर्जा और संतुलन का संदेश भी दिया। इस वैश्विक सम्मान का श्रेय जाता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। जिनके प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी।

इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, स्थानीय निवासियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों ने एक साथ योग करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। इस तरह के आयोजनों से समुदाय में स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। लोग एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर विधायक राधेश्याम बेरवा पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन और जिले स्तरीय समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हजारों की संख्या में जिले के नागरिक पुरुष महिला बच्चे शामिल हुए।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
BIKANER // नयाशहर मंडल शहर जिला बीकानेर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस