Banswara//बांसवाड़ा जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव में गुरुवार को पूर्व विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने पति-पत्नी पर तलवार से किया हमला

Banswara

Banswara// बांसवाड़ा जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव में गुरुवार को पूर्व विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने पति-पत्नी पर तलवार से किया हमला

Banswara
Banswara

Banswara//जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी

 Banswara//मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल अरथूना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद  एमजी अस्पताल बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, 27 वर्षीय प्रमिला पत्नी ईश्वरलाल का एमजी अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि 30 वर्षीय ईश्वरलाल पुत्र लवजी की हालत गंभीर होने के कारण उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि कुछ गांव के दबंगों ने पूर्व विवाद के चलते ईश्वरलाल और उनकी पत्नी प्रमिला पर अचानक घर में घुसकर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
https://www.facebook.com/

https://x.com/home

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *