BANSWARA // 200 प्रतिमाओं और उमड़े श्रद्धालुओं के बीच बांसवाड़ा में गणपति बप्पा का भव्य विसर्जन

बांसवाड़ा में गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणपति महोत्सव शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर धूमधाम से संपन्न हुआ। जिले के परतापुर से गढ़ी तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो भंडारिया तालाब पर जाकर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 200 गणेश प्रतिमाएं शामिल रहीं।

सुबह से ही भंडारिया तालाब पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे विसर्जन के साक्षी बने। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं को नाचते-गाते भक्त तालाब तक लेकर पहुंचे।

भंडारिया तालाब पर सुबह से शुरू हुआ गणपति विसर्जन का दौर देर रात तक चलता रहा। जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विघ्नहर्ता गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट